गूगल ने जारी किया एंड्रॉयड 17 का पहला बीटा अपडेट, परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन टूल्स, फीचर्स और कम्पैटिबल मॉडल्स
Android 17 में इंटरफेस को और भी आकर्षक बना दिया गया है. अब सिस्टम ऐनिमेशन पहले से कहीं ज्यादा स्मूद और मजेदार हो गए हैं, साथ ही नोटिफिकेशन्स को भी खूबसूरती से रिफाइन किया गया है.

गूगल ने एंड्रॉयड 17 का पहला पब्लिक बीटा वर्जन जारी कर दिया है. यह अपडेट डेवलपर्स और उत्साही यूजर्स को अगले बड़े मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम का शुरुआती अनुभव दे रहा है. टेक दिग्गज ने बताया कि एंड्रॉयड 17 में परफॉर्मेंस, प्राइवेसी और डेवलपर टूल्स पर विशेष फोकस किया गया है. साथ ही, कंपनी ने डेवलपर कम्युनिटी के लिए रिलीज प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है और पारंपरिक 'डेवलपर प्रीव्यू' की जगह अब निरंतर 'कैनरी चैनल' को अपनाया गया है.
एंड्रॉयड 17 बीटा 1 में कई अंडर-द-हुड सुधारों के साथ-साथ यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने वाले फीचर्स शामिल हैं. यह अपडेट बैकग्राउंड टास्क मैनेजमेंट, पावर एफिशिएंसी और मल्टीटास्किंग में ऐप्स की परफॉर्मेंस को नई ऊंचाई देगा. प्राइवेसी और सिक्योरिटी को और मजबूत करने के साथ ही बड़े स्क्रीन डिवाइसेज के लिए बेहतर सपोर्ट भी इस बीटा में जोड़ा गया है.
परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ में सुधार
गूगल के मुताबिक एंड्रॉयड 17 बैकग्राउंड टास्क हैंडलिंग और पावर मैनेजमेंट में सिस्टम-लेवल ऑप्टिमाइजेशन ला रहा है. इससे ऐप्स ज्यादा कुशलता से चलेंगे, खासकर मल्टीटास्किंग के दौरान. यूजर्स को बेहतर बैटरी लाइफ और स्मूद परफॉर्मेंस का अनुभव मिलेगा.
प्राइवेसी और सिक्योरिटी में नए कंट्रोल्स
ड्रॉयड 17 बीटा 1 में परमिशन मैनेजमेंट को और पारदर्शी बनाया गया है. यूजर्स को लोकेशन, माइक्रोफोन और कैमरा जैसे संवेदनशील डेटा तक ऐप्स की पहुंच पर बेहतर नियंत्रण और स्पष्ट विजिबिलिटी मिलेगी. मीडिया और कैमरा ऐप्स के लिए प्रोफेशनल-ग्रेड टूल्स भी जोड़े गए हैं, जिनमें सीमलेस ट्रांजिशन और स्टैंडर्डाइज्ड लाउडनेस फीचर्स शामिल हैं.
वर्सेटाइल वीडियो कोडिंग और ऑडियो फ्रेमवर्क में बदलाव
अपडेट में वर्सेटाइल वीडियो कोडिंग स्टैंडर्ड के लिए सपोर्ट जोड़ा गया है. साथ ही ऑडियो फ्रेमवर्क में बैकग्राउंड ऑडियो इंटरैक्शन पर सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं. ऑडियो प्लेबैक, ऑडियो फोकस रिक्वेस्ट और वॉल्यूम चेंज एपीआई अब यूजर की स्पष्ट मंशा के बिना काम नहीं करेंगे.
यूजर इंटरफेस में सूक्ष्म बदलाव
ड्रॉयड 17 में सिस्टम एनिमेशन को और स्मूद बनाया गया है. नोटिफिकेशन और क्विक सेटिंग्स के व्यवहार में रिफाइनमेंट किया गया है. बड़े स्क्रीन डिवाइसेज (फोल्डेबल और टैबलेट) के लिए सपोर्ट बढ़ाया गया है. अब ओरिएंटेशन और रिसाइजेबिलिटी रिस्ट्रिक्शंस से ऑप्ट-आउट का विकल्प हटा दिया गया है, जिससे लेआउट और स्केलिंग बेहतर होगी.
कस्टम नोटिफिकेशन व्यूज पर साइज लिमिट
पडेट में कस्टम नोटिफिकेशन व्यूज के साइज पर सख्त प्रतिबंध लगाए गए हैं ताकि मेमोरी यूज कम हो. पहले URI के जरिए मौजूदा लिमिट को बायपास करने का लूपहोल था, जिसे अब बंद कर दिया गया है. यह बदलाव API 37 (एंड्रॉयड 17) को टारगेट करने वाले ऐप्स पर लागू होगा.
पिक्सल फोन्स पर एंड्रॉयड 17 बीटा कैसे इंस्टॉल करें
एंड्रॉयड 17 बीटा 1 पिक्सल 10 सीरीज से लेकर पिक्सल 6 तक के सपोर्टेड डिवाइसेज के लिए उपलब्ध है. इंस्टॉल करने के लिए स्टेप्स:-
-
एंड्रॉयड बीटा प्रोग्राम वेबसाइट पर जाएं और अपने गूगल अकाउंट से साइन इन करें
-
अपने योग्य पिक्सल डिवाइस को चुनें और प्रोग्राम में शामिल हों
-
फोन में सेटिंग्स > सिस्टम > सॉफ्टवेयर अपडेट पर जाएं
अपडेट चेक करें और एंड्रॉयड 17 बीटा 1 डाउनलोड करें इंस्टॉलेशन के बाद भविष्य के सभी बीटा अपडेट ओटीए के जरिए मिलते रहेंगे. ध्यान दें कि बीटा सॉफ्टवेयर में बग्स या स्थिरता संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए इसे मुख्य डिवाइस की बजाय डेवलपर्स या एडवांस्ड यूजर्स के लिए अनुशंसित किया जाता है.


