Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Wednesday, 11 January 2023
Bihar: बक्सर में किसानों का फूटा गुस्सा! पुलिस की गाड़ियों में लगाई आग, जानिए पूरा मामला
Wednesday, 04 January 2023
पटना: पुलिस ने BSSC छात्रों पर किया लाठीचार्ज, परीक्षा रद्द कराने को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन
बुधवार को पटना में बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के छात्र धरना प्रदर्शन कर रहे थे दरअसल साल 2022 दिसंबर में BSSC का पेपर लीक हो गया था जिससे गुस्साए छात्रों ने परीक्षा को रद्द करने को लेकर आज धरना प्रदर्शन किया। छात्रों सभी पाली की परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान छात्रों ने जमकर बवाल भी किया।
Friday, 30 December 2022
सरकारें सोई हुई हैं क्या? बिहार में कानून को धता बताकर कम उम्र में शादी कर रहे हैं लड़के
बिहार में 30.5 फीसदी लड़कों की शादी कानूनी उम्र से पहले ही हुई है। बताया जा रहा है कि शहरों के मुकाबले गांवों की स्थिति ज्यादा गंभीर बनी हुई है। गावों में 34.3 और शहरों में 18.3 फीसदी लड़कों की शादी तय उम्र से पहले हो रही है।
Thursday, 29 December 2022
दलाई लामा का पीछा करने वाली जासूस गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी एजेंसिया
बौद्ध घर्म गुरू दलाई लामा का पीछा करने वाली चीनी जासूस को गया पुलिस ने पकड़ लिया है जानकारी के मुताबिक यह चीनी महिला दलाई लामा का पीछा करके उनकी जासूसी कर रही थी जिसकी जानकारी खुफिया एजेंसी को लगी और चीनी जासूस का स्केच बनाकर गया पुलिस ने उसकी छानबीन शुरू की।
Thursday, 29 December 2022
दलाई लामा की जान को खतरा, बोध गया दौरे के वक्त पीछा कर रही थी चीनी जासूस, पुलिस ने जारी किया स्कैच
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा की सिक्योरिटी को लेकर बिहार में अलर्ट जारी किया है। दरअसल, बिहार के बोधगया जिले में दलाई लामा की जान को खतरा बताया जा रहा है। खुफिया सूचनाओं के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Wednesday, 28 December 2022
बिहार में 2024 के लिए अभी से बनने लगा चुनावी माहौल, 3 जनवरी को बीजेपी फूंकेगी बिगुल, जेपी नड्डा करेंगे शंखनाद
भारतीय जनता पार्टी (भापजा) ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। तीन जनवरी को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार का दौरा करेंगे। इस बीच जेपी नड्डा वैशाली से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ भाजपा का चुनावी शंखनाद करेंगे। इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष पटना में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
Tuesday, 27 December 2022
बिहार: JDU विधायक गोपाल मंडल का बेटा गिरफ्तार, SIT ने दबोचा
बिहार में SIT की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एसआईटी ने मंगलवार को जेडीयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल गिरफ्तार किया है। दरअसल, आशीष मंडल समेत चार लोगों के खिलाफ जमीन विवाद को लेकर गोलीकांड मामले में वारंट जारी किया गया था। इसी मामले में एसआईटी की टीम ने आशीष मंडल को गिरफ्तार किया है।
Monday, 26 December 2022
बिहारः सीबीआई ने लालू यादव के खिलाफ फिर से खोला भ्रष्टाचार का केस
सीबीआई ने लालू यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस फिर से खोलने का फैसला लिया है। साल 2018 में लालू यादव के खिलाफ रेलवे प्रोजेक्ट आवंटन मामले में भ्रष्टाचार का आरोप लगया गया था। आरोप था कि लालू यादव ने यूपीए सरकार में रेलवे मंत्री रहने के दौरान की यह घोटाला किया था। लेकिन पुख्ता सबूत नहीं मिलने पर सीबीआई ने 2021 में जांच बंद कर दी थी।
Monday, 26 December 2022
बिहार के गया में कोविड की एंट्री से हड़कंप, 4 लोग पॉजिटिव मिले, प्रशासन अलर्ट
गया एयरपोर्ट पर RTPCR जांच के दौरान इंग्लैंड और म्यांमार से आए चार पर्यटक कोविड पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद गया का स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया। इन चार पर्यटकों के संपर्क में आए लोगों का भी कोरोना टेस्ट किया जा रहा है।
Saturday, 24 December 2022
बिहारः तेजस्वी यादव के करीबी की सरेआम गोली मारकर हत्या
बिहार में बेखौफ बदमाश गोलीबारी की घटना को अंजाम दे रहे है। प्रदेश में यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वैशाली जिले में शनिवार को एक बिजली कर्मचारी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने कर्मचारी के सीने में एक साथ चार गोलियां मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान अजय के रूप में हुई और वह उपमुख्यंत्री तेजस्वी यादव के करीब थे।
Saturday, 24 December 2022
बिहार के भोजपुर में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, एक्शन में प्रशासन, 5 लोग धरे गये
देश में लगातार पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की घटनाएं सामने आ रही है। इसका ताजा मामला बिहार के भोजपुर से सामने आया है। यहां कई लोगों ने कथित तौर पर देशविरोधी नारेबाजी की। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Friday, 23 December 2022
बिहारः आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने ऐसा क्या बोला जिस पर भड़क उठी भाजपा?
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार की सत्ताधारी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी पर जमकर निशाना साधा है। बिहार भाजपा प्रक्वता ने सिद्दीकी के बयान को देश विरोधी करार दिया। साथ ही उन्होंने सिद्दीकी को पाकिस्तान जाकर रहने की सलाह भी दी है।
Wednesday, 21 December 2022
कोरोना की नयी एडवाइजरी पर बोले नीतीश कुमार, हम पूरी तरह तैयार हैं और कोविड टेस्ट भी जारी
कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि, "इसको लेकर हम पूरी तरह से तैयार है और अलर्ट है। बिहार में बाकी राज्यों के मुकाबले सबसे ज्यादा कोरोना की जांच हुई और वैक्शीनेशन भी काफी हुआ है लेकिन फिर भी हम इसको लेकर अलर्ट पर है। बिहार में कोरोना का टेस्ट लगातार किया जा रहा है।"