Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Monday, 23 January 2023
गणतंत्र दिवस के मौके पर पंजाब की झांकी खारिज होने के बाद केंद्र पर बरसे राघव चड्ढा
Monday, 23 January 2023
राघव चड्ढा ने की भगवंत मान की तारीफ कहा 'पंजाब के स्कूल बदलने वाले हैं'
पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार ने अपना पहला बड़ा एजुकेशन प्रोजेक्ट 21 जनवरी को लॉन्च कर दिया। इस प्रोजेक्ट का नाम ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ है। पंजाब में बनने वाले ये स्कूल दिल्ली के ‘स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस’ की तर्ज पर तैयार किए जाएंगे।
Friday, 20 January 2023
88 साल के बुजुर्ग की 35 साल की मेहनत लाई रंग, रातों-रात मिली 5 करोड़ रुपये की सौगात
किस्मत का कुछ ऐसा ही खेल पंजाब के डेरा बस्सी के एक बुजुर्ग के साथ कुछ ऐसा हुआ है। दरअसल, करीब 40 साल से लॉटरी खरीद रहे बुजुर्ग की किस्मत अब ऐसे पलटी कि उन्हें पांच करोड़ रुपए का बंपर इनाम एक झटके में मिला है।
Monday, 09 January 2023
पंजाब में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, संदिग्ध ड्रोन पर की ताबड़तोड़ फायरिंग
रविवार देर रात गुरदासपुर में भारत-पाक सीमा के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। इस पर कार्रवाई करते हुए बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग की। इसके बाद ड्रोन वापस लौट गया। हालांकि BSF ने इलाके में घेराबंदी कर, सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।
Sunday, 08 January 2023
लोहड़ी से पहले पंजाब पुलिस सख्त, चाइनीज मांझे पर लगाई रोक, इस्तेमाल करने वालों पर भी होगी कारवाई
लोहड़ी पंजाबियों का खास त्यौहार है वैसे तो देश के हर हिस्से में इसकी रौनक देखने को मिलती है लेकिन पंजाब में हर साल इसको बड़ी ही धूमधाम मनाया जाता है और इस दिन आसमान में पतंग भी काफी देखने को मिलती है क्योंकि लोहड़ी पर सब पतंग उड़ाते है। वहीं अब लोहड़ी से पहले पतंगबाजी करने वालों को लेकर पंजाब पुलिस सख्त हो गई है।
Sunday, 08 January 2023
Punjab: स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद पटियाला पहुंचे डॉ बलबीर सिंह, गार्ड ऑफ ऑनर से किया सम्मानित
पंजाब के नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलवीर सिंह रविवार को पटियाला पहुंचे। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद बलवीर सिंह ने पटियाला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री दुखनिवारन साहिब और ऐतिहासिक श्री काली माता मंदिर पटियाला में माथा टेका। वहीं पटियाला के सर्किट हाउस में जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।
Friday, 06 January 2023
पंजाब: 5 साल से मिल्कफेड वेरका में खाली पड़ी पोस्टों पर अब होगी भर्ती
पंजाब में मिल्कफेड वेरका विभाग में काफी समय से कुछ पद खाली पड़े है लगभग 5 सालों से इस विभाग में सी और डी ग्रुप के पदों पर भर्ती नहीं हुई है और ये पद खाली पड़े है। पिछली सरकार के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों के कारण मिल्कफेड वेरका विभाग में कम से कम 500 से ज्यादा पद खाली पड़े है।
Friday, 06 January 2023
पंजाब: भारत-पाक बॉर्डर पर दिखे संदिग्ध लोग, BSF और पंजाब पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन
गुरुवार को एक बार फिर से भारत-पाक सरहद फाजिल्का के गांव मोहम्मद अमीना के एलओसी के उस पार बीएसएफ को कुछ संदिग्ध लोग दिखे। जिसके बाद बीएसएफ के जवानों ने उनको आवाज लगाई और वे वहां से भाग गए। जिसके बाद बीएसएफ ने इस बात की जानकारी फाजिल्का पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके की तलाशी लेना शुरू किया।