Video: दिल्ली मेट्रो में खतरनाक फाइट, मार-मारकर निकाल दिया खून

Delhi Metro Viral: सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का एक वीडिया वायरल हो रहा है. मेट्रो में यात्रियों के बीच झगड़े होना आम बात बन गई है. कभी सीट को लेकर, तो कभी किसी अन्य वजह से मेट्रो में तू-तू, मैं-मैं होती रहती है. इस बार के वीडियो में एक कपल और एक अन्य व्यक्ति के बीच लड़ाई हो रही है.

Shivani Mishra
Edited By: Shivani Mishra

Delhi Metro Viral: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है. हाल ही में दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो लोगों के बीच खतरनाक मारपीट होते हुए देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि यह झगड़ा कथित तौर पर एक लड़की से छेड़छाड़ के मामले में हुआ. 

@gharkekalesh नाम के यूजर ने इस वायरल वीडियो को एक्स पर शेयर किया है. वायरल पोस्ट खबर अपलोड होने तक 328.7K बार देखा जा चुका है. वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.

दिल्ली मेट्रो का वायरल वीडियो

वीडियो में एक कम हाइट वाला युवक लंबी हाइट वाले दूसरे व्यक्ति को घूंसे और धक्के मारता नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि इस मारपीट के दौरान दूसरे व्यक्ति की नाक से खून भी निकलने लगा. इस दौरान लड़की उसे समझाने की कोशिश भी करती है लेकिन झगड़ा रुकता नहीं.

सोशल मीडिया पर रिएक्शन

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है. लोग इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा, "इनका बिग बॉस खत्म नहीं होता," वहीं दूसरे ने कहा, "भाई क्लेश देखने में जो मजा आता है, वो वेब सीरीज में भी नहीं आता."

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag