LPG सिलेंडर का रेट बढ़ा या घटा? यहां जानें CNG-PNG की ताजा कीमतें
घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. इनमें आखिरी बार 7 मार्च 2026 को बढ़ोतरी देखने को मिली थी. उसके बाद से आम लोगों की रसोई का खर्चा स्थिर बना हुआ है.

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद घरेलू और व्यावसायिक ईंधन की कीमतों में आज कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. LPG, CNG और PNG की सप्लाई पर कड़ी नजर रखी जा रही है, लेकिन अभी तक किसी भी शहर में स्टॉक की कमी की खबर नहीं है.भारत कच्चे तेल का 40 प्रतिशत और LPG का लगभग 90 प्रतिशत आयात पश्चिम एशियाई देशों से करता है, जिसके कारण वैश्विक तनाव का असर ईंधन की कीमतों पर लगातार नजर रखा जा रहा है. सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पात्र परिवारों को सब्सिडी देना जारी रखे हुए है.
आज 14.2 किलो घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें दिल्ली: 913 रुपये
-
मुंबई: 912.50 रुपये
-
चेन्नई: 928.50 रुपये
-
कोलकाता: 939 रुपये
-
बेंगलुरु: 915.50 रुपये
-
हैदराबाद: 965.50 रुपये
19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें (दिल्ली: 2,078.50 रुपये)
-
मुंबई: 2,031.50 रुपये
-
चेन्नई: 2,246.50 रुपये
-
कोलकाता: 2,208.50 रुपये
-
बेंगलुरु: 2,161 रुपये
-
हैदराबाद: 2,320.50 रुपये
CNG की आज की कीमतें (प्रति किलो) दिल्ली: 77.09 रुपये
-
मुंबई: 80.50 रुपये
-
चेन्नई: 91.50 रुपये
-
कोलकाता: 93.50 रुपये
-
बेंगलुरु: 88.95 रुपये
-
हैदराबाद: 97 रुपये
PNG की आज की कीमतें (प्रति SCM) दिल्ली: 47.89 रुपये
-
मुंबई: 50 रुपये
-
चेन्नई: 50 रुपये
-
कोलकाता: 50 रुपये
-
बेंगलुरु: 52 रुपये
-
हैदराबाद: 51 रुपये
5 किलो LPG सिलेंडर की कीमत में 51 रुपये की बढ़ोतरी
5 किलो वाले LPG सिलेंडरों की कीमत में 51 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. अब इनकी कीमत 649 रुपये से बढ़कर करीब 700 रुपये हो गई है.
उपभोक्ताओं के लिए सलाह
LPG अभी भी अधिकांश घरों में खाना पकाने का मुख्य ईंधन बना हुआ है, लेकिन CNG और PNG किफायती विकल्प के रूप में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे अपने शहर के अनुसार ईंधन की कीमतों और सरकारी नीतियों के अपडेट पर नजर बनाए रखें ताकि खर्च को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सके.


