प्रसन्न होने पर पत्नी करती थी अजीब जिद, दूसरा पति भी पूरी नहीं कर सका चाहत, सच्चाई जानकर पुलिस ने पकड़ा माथा..
मृतक महिला शराब पीने की आदी थी। अक्सर शराब पीकर वहीं सो जाती थी। जिस कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। इसके अलावा पति को उसके चरित्र पर भी शक था। क्योंकि जब भी वह महिला किसी के घर शराब पीती थी तो दोबारा घर वापस नहीं आती थी।

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से चौंकाने वाली खबर आई है। यहां एक महिला अजीब तरह से खुश रहने पर अड़ी हुई थी। उसकी जिद के आगे कोई कुछ नहीं कर सका। जब भी वह खुश होती तो उसका पति परेशान हो जाता और उसका चेहरा पीला पड़ जाता। महिला के पहले पति की मृत्यु हो चुकी थी, लेकिन उसका दूसरा पति भी उसकी इच्छाएं पूरी नहीं कर सका। वह अक्सर अपनी पत्नी से नाराज रहता था। जब पुलिस को इस बात की जानकारी मिली तो सच्चाई जानकर पुलिस टीम को भी शक हुआ।
अकसर रहता था झगड़ा
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक महिला के साथ घटना घटी। रामनगर थाना क्षेत्र के छोटा भालमुरी गांव के पास 40 वर्षीय महिला का शव मिला। शव की पहचान सेमवती बैगा उर्फ दहरीन के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने वन क्षेत्र में शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया, पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच में पता चला कि महिला का अपने पति से अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसके अलावा, कल रात उसका अपने पति से झगड़ा हुआ था।
सिर पर पत्थर मारकर की हत्या
रामनगर थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 के छोटी भलमुरी गांव के पास जंगल में 40 वर्षीय महिला सेमवती बैगा उर्फ दहरीन की उसके दूसरे पति आरोपी हीरा सिंह गोंड ने हत्या कर दी। आरोपी बेलिया थाना बिजुरी का निवासी है। जो हाल ही में अपनी पत्नी के साथ छोटा भलमुरी थाना रामनगर में रहता था। आरोपी पति हीरा सिंह ने पत्थर से उसके सिर और चेहरे पर वार कर उसकी हत्या कर दी और फिर मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला के पहले पति की पहले ही मौत हो चुकी है। जिसके बाद मृतका आरोपी हीरा सिंह के साथ रहने लगी। घटना वाले दिन भी यही हुआ, जिससे पति काफी नाराज था और आरोपी हीरा सिंह ने पत्थर से सिर पर वार कर उसकी दर्दनाक हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। रामनगर पुलिस ने आरोपी पति को जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।