विजय देवरकोंडा के 'राउडी' लुक पर फिदा हुईं रश्मिका, जमकर की तारीफ

विजय देवरकोंडा की अगली फिल्म 'राउडी जनार्दना' का पहला लुक सामने आ गया है. वहीं, रश्मिका मंदाना ने उनके फर्स्ट लुक का वीडियो शेयर करते हुए जमकर तारीफ की.

Shraddha Mishra

विजय देवरकोंडा ने अपनी अगली फिल्म 'राउडी जनार्दना' का पहला लुक और टाइटल अनाउंसमेंट का वीडियो रिलीज किया है. इस फिल्म का निर्देशन रवि किरण कोला कर रहे हैं. जारी किए गए वीडियो में विजय बिना शर्ट के खून से लथपथ दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में उनका चहरा इतना बदला हुआ लग रहा है कि उन्हें पहली नजर में पहचानना मुश्किल है. विजय देवरकोंडा की आने वाली फिल्म को लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं. 

वहीं, विजय देवरकोंडा के इस लुक पर रश्मिका मंदाना की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. उन्होंने देवरकोंडा की पहली झलक का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए विजय की जमकर तारीफ की. उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को भी शुभकामनाएं दीं. 

रश्मिका ने किया फिल्म का समर्थन

रश्मिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म की पहली झलक का वीडियो शेयर किया. उसके साथ उन्होंने लिथा कि, "वाह, क्या गजब का इंसान है!!! ये तो कमाल की चीज़ है! क्या विजुअल्स हैं! क्या म्यूजिक है! क्या वाइब है! क्या एक्टर है!" उन्होंने विजय देवरकोंडा और निर्देशक रवि किरण कोला की जमकर तारिफ करते हुए लिखा कि, "आप दोनों कमाल के हो और मुझे ये बहुत पसंद आया!"  

रश्मिका ने फिल्म से जुड़े सभी लोगों को भी बधाई दी है. इसके अलावा रश्मिका ने अपने एक्स (पूर्व में ट्वीटर) अकाउंट पर पर भी फर्स्ट लुक अनाउंसमेंट पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा था कि , "चलो चलें! चलो चलें! चलो चलें!! विजय देवरकोंडा"

विजय और रश्मिका का रिश्ता

रश्मिका और विजय काफी लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में थे. दोनों ने 2018 में गीता गोविंदम और 2019 में डियर कॉमरेड में साथ काम किया था, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हुई थी. इसके बाद हाल ही में खबर सामने आई थी कि दोनों ने अक्टूबर में हैदराबाद में एक निजी समारोह में सगाई कर ली. दोनों ने खुद इससे जुड़ी कोई घोषणा या तस्वीर साझा नहीं की थी.

हालांकि, विजय की टीम ने दोनों की सगाई की पुष्टि की. बताया जा रहा है कि दोनों फरवरी 2026 में शादी करेंगे. बता दें कि विजय और रश्मिका को विजय और रश्मिका को कई बार एक साथ समय बिताते और एक ही जगह से छुट्टियों की तस्वीरें शेयर करते देखा गया है. अगस्त में दोनों न्यूयॉर्क में 43वीं इंडिया डे परेड का भी हिस्सा बने थे. 2024 में दोनों ने कहा था कि वे सिंगल नहीं हैं, लेकिन दोनों अपने रिश्ते को निजी रखना चाहते हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag