Maharashtra: कांग्रेस ने आशीष देशमुख को किया निलंबित, पार्टी विरोधी टिप्पणी करने पर हुई कार्रवाई

महाराष्ट्र कांग्रेस ने पार्टी विरोधी टिप्पणी करने के लिए आशीष देशमुख पर बड़ी कार्रवाई की। पूर्व विधायक को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

हाइलाइट

  • आशीष देशमुख नागपुर के कटोल से बीजेपी के पूर्व विधायक है, जो बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक आशीष देशमुख को पार्टी विरोधी टिप्पणी करने के आरोप में महाराष्ट्र कांग्रेस ने आज उन्हें छह साल के लिए निलंबित कर दिया है। आशीष देशमुख ने कई बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के खिलाफ बयानबाजी की थी। इस वजह से उन्हें नोटिस भी जारी किया गया था। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने के आरोप में पूर्व विधायक आशीष देशमुख पर यह कार्रवाई की है।  

आशीष देशमुख ने की थी पार्टी विरोधी टिप्पणी  

आशीष देशमुख ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 'मोदी सरनेम' टिप्पणी पर ओबीसी समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। 

पार्टी ने जारी किया था नोटिस 

अनिल देशमुख के निलंबन से पहले कांग्रेस ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। कांग्रेस अनुशासनात्मक समिति के अध्यक्ष पृथ्वीराज चव्हाण ने बताया कि समिति ने 5 मार्च को पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने के लिए आशीष देशमुख को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जिसका जवाब उन्होंने नौ अप्रैल को दिया था। इसके बाद समिति ने चर्चा करने के बाद उन्हें छह साल के लिए सस्पेंड कर दिया। 

कटोल सीट से पूर्व विधायक 

कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने बताया कि आशीष देशमुख को एक पत्र जारी कर उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
बता दें कि आशीष देशमुख नागपुर के कटोल बीजेपी के पूर्व विधायक है, जो बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वे प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रंजीत देशमुख के बेटे हैं।

calender
24 May 2023, 05:37 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो