कोलकाता के ओली पब में मटन स्टेक की जगह बीफ परोसा गया, वेटर गिरफ्तार

कोलकाता के प्रसिद्ध पार्क स्ट्रीट पब से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है एक्टर और इंफ्लुएंसर सयक चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि उन्हें मटन के बजाय बीफ परोसा गया, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं. वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और वेटर को गिरफ्तार कर लिया.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

कोलकता: पार्क स्ट्रीट स्थित प्रसिद्ध पब ओली में शुक्रवार रात हुए एक विवादास्पद घटनाक्रम ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. बंगाली अभिनेता और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर सायक चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि उन्होंने मटन स्टेक ऑर्डर किया था, लेकिन उन्हें बिना बताए गोमांस परोसा गया, जिसे उन्होंने अनजाने में खा लिया. इस घटना के बाद वेटर की गिरफ्तारी हो गई है और मामला पुलिस जांच के दायरे में है.

वायरल वीडियो में सायक चक्रवर्ती रेस्टोरेंट स्टाफ से बहस करते दिखे, जहां वेटर और मैनेजर ने गलती की माफी मांगी. सायक ने बताया कि वे ब्राह्मण हैं और यह घटना उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली थी. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया, लेकिन सायक ने बाद में स्पष्टीकरण जारी कर राजनीतिक या सांप्रदायिक मकसद से इनकार किया.

पूरा मामला

शुक्रवार रात सायक चक्रवर्ती अपने साथियों के साथ ओली पब में डिनर करने पहुंचे. उन्होंने मटन स्टेक ऑर्डर किया, लेकिन उन्हें बीफ परोसा गया, जिसे वे अनजाने में खा चुके थे. मामला तब सामने आया जब टेबल पर एक और मटन स्टेक रखा गया, जबकि केवल एक ही स्टेक ऑर्डर किया गया था.

वीडियो में हुआ आमना-सामना 

सायक ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें वे वेटर से सवाल करते दिखे. वीडियो में वेटर और मैनेजर माफी मांगते नजर आए. मैनेजर ने इसे गलती बताया.वीडियो में सायक कहते सुनाई दिए कि वे ब्राह्मण हैं और वेटर ने उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है.

वेटर की गिरफ्तारी 

वीडियो वायरल होने के बाद पार्क स्ट्रीट पुलिस ने मामला दर्ज किया और वेटर शेख नासिरुद्दीन को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299 के तहत गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज है और जांच जारी है.

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और सायक का स्पष्टीकरण 

वीडियो फैलने के बाद कई यूजर्स ने सायक पर सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने और बीजेपी एजेंट होने का आरोप लगाया. इसके बाद सायक ने वीडियो डिलीट कर नया वीडियो अपलोड किया और कहते हैं कि किसी भी तरह का कोई दंगा कराने का मेरा बिल्कुल भी नही इरादा नही है.  मेरे मुस्लिम मित्र हैं, मैंने अपने मित्र रियाज के घर ईद मनाई है, और मै हमेशा सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देता रहा हूं.

शिकायत पर सवाल और सायक का जवाब 

कुछ लोगों ने पूछा कि खाना चखने के बाद ही शिकायत क्यों की गई. सायक ने स्पष्ट किया कि उन्होंने और उनके साथी ने केवल थोड़ा सा स्वाद लिया था, तब तक मुद्दा सामने आ गया.उन्होंने वेटर के प्रति सहानुभूति भी जताई.

उन्होंने आगे कहा कि अगर वेटर ने खुद को हिंदू बताया होता, तो भी मैं उससे यही सवाल पूछता कि अगर आपको अनजाने में गोमांस परोसा जाए तो क्या आप उसे खाएंगे?

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag