Padma Awards 2026: जानिए क्यों पद्म पुरस्कार कहलाते हैं सच्ची सेवा का सम्मान, सम्मानित हस्तियों को मिलेगा क्या-क्या?
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा की. इस वर्ष 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री समेत कुल 131 हस्तियों को विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा.

नई दिल्ली: हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जब पद्म पुरस्कारों की घोषणा होती है, तो देशभर में उन लोगों की चर्चा शुरू हो जाती है जिन्होंने चुपचाप, निस्वार्थ भाव से अपने क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया है. वर्ष 2026 में भी भारत सरकार ने 131 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को पद्म सम्मानों से अलंकृत करने की घोषणा की है. इस सूची में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंद को मरणोपरांत पद्म विभूषण, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण देने का ऐलान किया गया है. इस वर्ष कुल 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री प्रदान किए जाएंगे.
भारत में कुल चार प्रमुख नागरिक सम्मान दिए जाते हैं. इनमें सर्वोच्च स्थान भारत रत्न का है, इसके बाद पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री का क्रम आता है. ये पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिए जाते हैं जिन्होंने कला, साहित्य, विज्ञान, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, उद्योग, पर्यावरण या लोकसेवा जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया हो. सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 53 हस्तियों को भारत रत्न, 348 को पद्म विभूषण, 1352 को पद्म भूषण और 3757 को पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है.
क्या होते हैं पद्म पुरस्कार
पद्म पुरस्कार भारत के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान हैं, जिन्हें हर वर्ष 26 जनवरी के अवसर पर घोषित किया जाता है. ये तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं और वरिष्ठता के आधार पर इनका महत्व तय होता है. पद्म विभूषण सबसे उच्च स्तर का पद्म सम्मान है, इसके बाद पद्म भूषण और फिर पद्म श्री आता है. हालांकि तीनों ही सम्मान देश के लिए गौरव माने जाते हैं.
पद्म पुरस्कारों की शुरुआत
पद्म पुरस्कारों की शुरुआत वर्ष 1954 में हुई थी. आजादी के बाद सरकार ने महसूस किया कि केवल एक सर्वोच्च सम्मान पर्याप्त नहीं है, बल्कि अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को उनके योगदान के अनुसार सम्मानित किया जाना चाहिए. इसी सोच के तहत पद्म पुरस्कारों की स्थापना की गई और बाद में इन्हें तीन श्रेणियों में व्यवस्थित किया गया.
तीनों पद्म पुरस्कारों में अंतर
पद्म विभूषण उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने अपने क्षेत्र में असाधारण और विशिष्ट सेवा दी हो, जिसका प्रभाव राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिखाई देता हो. इस बार यह पुरस्कार पांच हस्तियों को दिया गया.
पद्म भूषण उच्च स्तर की विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है, जिसमें योगदान का महत्व राष्ट्रीय स्तर पर होता है. इस बार पद्म भूषण पाने वाली हस्तियों की संख्या 13 है.
पद्म श्री उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय और प्रेरणादायक कार्य किया हो. इसमें जमीनी स्तर पर काम करने वाले लोग भी शामिल होते हैं. इस बार यह पुरस्कार 113 हस्तियों को दिया गया है.
किन क्षेत्रों में दिए जाते हैं सम्मान
पद्म पुरस्कार लगभग हर क्षेत्र में दिए जाते हैं- जैसे कला, संगीत, नृत्य, साहित्य, शिक्षा, विज्ञान, चिकित्सा, खेल, सामाजिक कार्य, पर्यावरण संरक्षण और उद्योग. कई बार ऐसे लोग भी चुने जाते हैं जो आम जनता के बीच ज्यादा प्रसिद्ध नहीं होते, लेकिन उनका योगदान समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है.
क्या मिलता है पद्म पुरस्कार के साथ
पद्म पुरस्कारों के साथ कोई नकद राशि या सरकारी सुविधा नहीं जुड़ी होती. यह पूरी तरह सम्मान और प्रतीकात्मक मान्यता होती है. हालांकि कई राज्य सरकारें या संस्थाएं अपने स्तर पर पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित कर सकती हैं.
नामांकन की प्रक्रिया
पद्म पुरस्कार के लिए आवेदन नहीं, बल्कि नामांकन की व्यवस्था होती है. कोई भी नागरिक किसी योग्य व्यक्ति का नाम सुझा सकता है, लेकिन स्वयं के लिए नामांकन की अनुमति नहीं होती. गृह मंत्रालय सभी प्रस्तावों की जांच करता है और एक विशेष समिति की सिफारिश के बाद प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की मंजूरी से अंतिम सूची जारी होती है.
पद्म पुरस्कारों का महत्व
पद्म सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा होते हैं. ये पुरस्कार यह संदेश देते हैं कि सच्ची सेवा और ईमानदार मेहनत कभी अनदेखी नहीं जाती. पद्म पुरस्कार भारत की उस परंपरा को मजबूत करते हैं, जिसमें गुमनाम नायकों को भी उतना ही सम्मान मिलता है जितना प्रसिद्ध व्यक्तियों को. यही इन सम्मानों की सबसे बड़ी ताकत और पहचान है.
किन हस्तियों को मिला पद्म अवॉर्ड?
पद्म विभूषण-
धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत) (कला)
केटी थॉमस (सार्वजनिक मामलों)
एन राजम (कला)
पी नारायणन (साहित्य और शिक्षा)
वी एस अच्युतानंदन (मरणोपरांत) (सार्वजनिक मामलों)
पद्म भूषण-
अल्का याग्निक (कला)
भगत सिंह कोश्यारी (सार्वजनिक मामलों)
कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी (चिकित्सा)
ममूटी (कला)
डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु (चिकित्सा)
पीयूष पांडेय (मरणोपरांत) (कला)
एस के एम मैइलानंदन (सामाजिक कार्य)
शतावधानी आर गणेश (कला)
शिबु सोरेन (मरणोपरांत) (सार्वजनिक मामलों)
उदय कोटक (व्यापार और उद्योग)
वीके मल्होत्रा (मरणोपरांत) (सार्वजनिक मामलों)
वेल्लप्पल्ली नटेसन (सार्वजनिक मामलों)
विजय अमृतराज (खेल)
पद्म श्री-
ए ई मुथुनायगम (विज्ञान और इंजीनियरिंग)
अनिल कुमार रस्तोगी (कला)
अशोक कुमार हलदर (साहित्य और शिक्षा)
आर्मिडा फर्नांडीज (चिकित्सा)
अशोक खड़े (व्यापार और उद्योग)
अशोक कुमार सिंह (विज्ञान और इंजीनियरिंग)
अंके गौड़ा एम. (सामाजिक कार्य)
अरविंद वैद्य (कला)
विश्व बंधु (मरणोपरांत) (कला)
बलदेव सिंह (खेल)
भगवानदास रायकवार (खेल)
धार्मिकलाल चुनीलाल पंड्या (कला)
भरत सिंह भारती (कला)
चिरंजी लाल यादव (कला)
बृज लाल भट्ट (सामाजिक कार्य)
बुद्ध रश्मि मणि (अन्य- पुरातत्त्व)
गड्डे बाबू राजेंद्र प्रसाद (कला)
चरण हेमब्रम (साहित्य और शिक्षा)
बुधरी ताती (सामाजिक कार्य)
दीपिका रेड्डी (कला)
चंद्रमौली गद्दामनगु (विज्ञान और इंजीनियरिंग)
भिकल्या लाडक्या धिंडा (कला)
गफरूद्दीन मेवाती जोगी (कला)
गंभीर सिंह योन्जोन (साहित्य और शिक्षा)
एच वी हांडे (चिकित्सा)
गायत्री बालासुब्रमण्यम और रंजनी बालासुब्रमण्यम (कला)
गोपाल जी त्रिवेदी (विज्ञान और इंजीनियरिंग)
गरिमेला बालकृष्ण प्रसाद (मरणोपरांत) (कला)
गुडुरु वेंकट राव (चिकित्सा)
हरमनप्रीत कौर भुल्लर (खेल)
हैली वार (सामाजिक कार्य)
हरि माधव मुखोपाध्याय (मरणोपरांत) (कला)
हरिचरण सैकिया (कला)
ज्योतिष देबनाथ (कला)
इंदरजीत सिंह सिद्धू (सामाजिक कार्य)
जनार्दन बापूराव बोथे (सामाजिक कार्य)
के रामासामी (विज्ञान और इंजीनियरिंग)
जूजर वासी (विज्ञान और इंजीनियरिंग)
के पजनीवेल (खेल)
के विजय कुमार (सिविल सेवा)
जोगेश देउरी (अन्य- कृषि)
कविंद्र पुरकायस्थ (सार्वजनिक मामलों)
कैलाश चंद्र पंत (साहित और शिक्षा)
कोल्लकल देवकी अम्मा जी (सामाजिक कार्य)
केवल कृष्ण ठकराल (चिकित्सा)
खेम राज सुंदरियाल (कला)
कृष्णमूर्ति बालासुब्रमण्यम (विज्ञान और इंजीनियरिंग)
कुमार बोस (कला)
कलामंडलम विमला मेनन (कला)
कुमारसामी थंगराज (विज्ञान और इंजीनियरिंग)
प्रो. (डॉ.) लार्स-क्रिश्चियन कोच (कला)
ल्यूडमिला विक्टोरोवना खोखलोवा (साहित्य और शिक्षा)
माधवन रंगनाथन (कला)
मगंती मुरली मोहन (कला)
महेंद्र कुमार मिश्रा (साहित्य और शिक्षा)
महेंद्र नाथ रॉय (साहित्य और शिक्षा)
मामिदला जगदीश कुमार (साहित्य और शिक्षा)
मंगला कपूर (साहित्य और शिक्षा)
मीर हाजीभाई कासमभाई (कला)
मोहन नागर (सामाजिक कार्य)
नारायण व्यास (अन्य- पुरातत्त्व)
नरेश चंद्र देव वर्मा (साहित्य और शिक्षा)
नीलेश विनोदचंद्र मांडलेवाला (सामाजिक कार्य)
नुरुद्दीन अहमद (कला)
ओथुवर थिरुथानी स्वामीनाथन (कला)
डॉ. पद्मा गुरमेट (चिकित्सा)
पालकोंडा विजय आनंद रेड्डी (चिकित्सा)
पोखिला लेकथेपी (कला)
डॉ. प्रभाकर बसवप्रभु कोरे (साहित्य और शिक्षा)
प्रतीक शर्मा (चिकित्सा)
प्रवीण कुमार (खेल)
प्रेम लाल गौतम (विज्ञान और इंजीनियरिंग)
प्रसेनजीत चटर्जी (कला)
डॉ. पुनिया मूर्ति नटेसन (चिकित्सा)
आर कृष्णन (मरोपरांत) (कला)
आर वी एस मणि (सिविल सेवा)
रबिलाल टुडू (साहित्य और शिक्षा)
रघुपत सिंह (अन्य- कृषि)
रघुवीर तुकाराम खेडकर (कला)
राजस्थपति करिअप्पा गौंडर (कला)
राजेंद्र प्रसाद (चिकित्सा)
रामा रेड्डी मामिडी (मरणोपरांत) (अन्य- पशुपालन)
राममूर्ति श्रीधर (अन्य- रेडियो ब्रॉडकास्टिंग)
रामचन्द्र गोडबोले और सुनीता गोडबोले (चिकित्सा)
रतिलाल बोरिसागर (साहित्य और शिक्षा)
रोहित शर्मा (खेल)
एस जी सुशीलाम्मा (सामाजिक कार्य)
सांग्युसांग एस पोंगेनर (कला)
निरंजन दास (अन्य- अध्यात्म)
सरत कुमार पात्रा (कला)
सरोज मंडल (चिकित्सा)
सतीश शाह (मरणोपरांत) (कला)
सत्यनारायण नुवाल (व्यापार और उद्योग)
सविता पूनिया (खेल)
प्रोफेसर शफी शौक (साहित्य और शिक्षा)
शशि शेखर वेमपति (साहित्य और शिक्षा)
श्रीरंग देवबा लाड (अन्य- कृषि)
शुभा वेंकटेश अयंगर (विज्ञान और इंजीनियरिंग)
श्याम सुंदर (चिकित्सा)
सिमांचल पात्रो (कला)
शिवशंकरी (साहित्य और शिक्षा)
डॉ. सुरेश हनागवाड़ी (चिकित्सा)
स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज (सामाजिक कार्य)
टी टी जगन्नाथन (मरणोपरांत) (व्यापार और उद्योग)
तगा राम भील (कला)
तरुण भट्टाचार्य (कला)
टेची गुबिन (सामाजिक कार्य)
तिरुवरुर भक्तवत्सलम (कला)
तृप्ति मुखर्जी (कला)
वीझिनाथन कामकोटि (विज्ञान और इंजीनियरिंग)
वेम्पति कुटुम्ब शास्त्री (साहित्य और शिक्षा)
व्लादिमीर मेस्टविरिश्विली (मरणोपरांत) (खेल)
युमनाम जात्रा सिंह (मरणोपरांत) (कला)


