भाई की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंची प्रियंका चोपड़ा, पीले रंग के पहने कपड़ों से बिखेरा जलवा

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को जब भाई की हल्दी सेरेमनी में जाते देखा गया तो उनके साथ कार में उनकी सास भी नजर आईं। प्रियंका ने फोटोग्राफर्स को नमस्ते कहकर अभिवादन किया। पीले रंग के एथनिक लिबास में प्रियंका बेहद खूबसूरत लगीं। उनकी सास भी भारतीय परिधान में नजर आईं।

Lalit Sharma
Edited By: Lalit Sharma

प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के जश्न में शामिल होने के लिए मुंबई आई हुई हैं। शादी से पहले के कार्यक्रम शुरू होते ही अभिनेत्री को पारंपरिक परिधान में समारोह के लिए जाते हुए देखा गया। प्रियंका ने चमकीले पीले रंग का लहंगा चुना था, जब उन्हें कुछ सेकंड के लिए अपनी कार के अंदर देखा गया, और वेन्यू की ओर जा रही थीं। 

प्री वेडिंग सेरेमनी की वीडियो की शेयर 

बुधवार को एक पैपराज़ी अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक नए वीडियो में प्रियंका पीले रंग के परिधान में नज़र आईं, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग पीली चूड़ियाँ और लटकते हुए झुमके पहने हुए थे। जब फ़ोटोग्राफ़र कार के अंदर उनकी तस्वीर लेने की कोशिश कर रहे थे, तो उन्होंने पैपराज़ी को देखकर हाथ हिलाया और मुस्कुराईं। पीले रंग के परिधान को देखकर ऐसा लग रहा है कि अभिनेत्री हल्दी समारोह के लिए जा रही हैं।

चोपड़ा परिवार ने की जमकर मस्ती

सिद्धार्थ और नीलम की शादी की रस्मों से खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ की हल्दी की रस्म मानो होली में बदल गई। उनके दोस्तों ने हल्दी लगाते-लगाते उनका पूरा कुर्ता ही फाड़ दिया। इसके अलावा चोपड़ा परिवार के सदस्यों ने जमकर मस्ती की। प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस जमकर डांस करते दिखे।

 

 
 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag