MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने खुद को बताया Annoying कप्तान, बोले- "मैं प्लेयर्स के चिढ़ने वाला काम..."

क्रिकेट की दुनिया में जब भी कप्तान की बात होती है तो सबसे पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम जेहन में आता है। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी शानदार फैसले, चतुर दिमाग और शांत स्वभाव के लिए जाने जाते है।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

क्रिकेट की दुनिया में जब भी कप्तान की बात होती है तो सबसे पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम जेहन में आता है। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी शानदार फैसले, चतुर दिमाग और शांत स्वभाव के लिए जाने जाते है। धोनी को कैप्टन कूल के नाम से जाना जाता है, क्योंकि धोनी मैदान पर अक्सर शांत नजर आते है।

IPL 2023 के क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 15 रन से करारी शिकस्त दी।

इस जीत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। मुकाबले समाप्त होने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने हर्षा भोगले से बात करते हुए एक चौंकाने वाला बयान दिया। धोनी ने इस दौरान खुद को खिलाड़ियों को काफी परेशान करने वाला कप्तान बताया है।

इस वजह से धोनी ने खुद को बताया Annoying कप्तान -

दरअसल, गुजरात टाइटंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने क्वालीफायर मुकाबले में 15 रन से जीत हासिल की। इस जीत में चेन्नई की टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने कमाल का प्रदर्शन किया। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 172 रन का लक्ष्य खड़ा किया।

टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने 44 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 60 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं डेवोन कॉनवे ने 34 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 40 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों ने टीम को एक अच्छा स्कोर खड़ा करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इसके जवाब में गुजरात टाइटंस की तरफ से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 42 रन के अलावा कोई भी बल्लेबाद ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाया। शुभमन का विकेट इस मुकाबले का टर्निंग प्वाइंट रहा और चेन्नई सुपर किंग्स ने 15 रन से इस मुकाबले को अपने नाम किया। मुकाबला समाप्त होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने हर्षा भोगले के साथ खास बातचीत करते हुए खुद को खिलाड़ियों को काफी परेशान करने वाला कप्तान बताया।

धोनी ने कहा कि, "मैं हर समय फील्डर की पोजीशन बदलते रहता हूं, कभी एक-दो फीट इधर तो कभी एक-दो फीट उधर। कोई भी खिलाड़ी ऐसा करने से चिढ़ सकता है। इसलिए मैं चिढ़ पैदा करने वाला कप्तान हूं। लेकिन ये सब मैं विकेट के लिए और जरूरत के हिसाब से करता हूं।"

धोनी ने आगे कहा कि, "मेरे अंदर से एक आवाज आती है और मैं हमेशा उसी की सुनता हूं। मैं टीम के हर खिलाड़ी को कहता हूं कि अपनी निगाहें वो मुझ पर जमाए रखें। कैच भी छूटेगा तो मैं कुछ नहीं बोलूंगा, लेकिन अपनी नजरें मुझ पर रखें। ऐसा इसलिए ताकि मैं उन्हें फील्ड के अनुसार उनकी पोजीशन को बदल सकूं।"

calender
24 May 2023, 01:14 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो