AMITY यूनिवर्सिटी में LLB छात्रों की दादागिरी, क्लासमेट को 90 सेकेंड में मारे 26 थप्पड़...देखें Video
उत्तर प्रदेश के लखनऊ के Amity यूनिवर्सिटी में 26 अगस्त को LLB छात्र शिखर को उसके सहपाठियों ने पार्किंग में कार के अंदर बेरहमी से पीटा. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं. पीड़ित मानसिक रूप से आहत है और उसके परिवार ने न्याय की मांग की है. पुलिस में आरोपी छात्रों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है.

Amity University Violence : उत्तर प्रदेश के लखनऊ के एमिटी यूनिवर्सिटी कैंपस एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते है कि एक छात्र को कुछ अन्य छात्र एक गाड़ी में बैठा कर बेरहमी से पीट रहे है. वायरल हो रहा यह वीडियो 26 अगस्त का बताया जा रहा है. आइए जानते है इस पूरे मामले को विस्तार से...
आपको बता दें कि यह शर्मनाक घटना यूनिवर्सिटी की पार्किंग में उस समय घटी, जब शिखर अपनी कार में मौजूद था. तभी कुछ छात्र उसमें आकर बैठ गए और अचानक एक लड़की और एक छात्र आयुष यादव ने उस पर हमला बोल दिया. बिना किसी उकसावे के शिखर को थप्पड़ों की बारिश का सामना करना पड़ा और गाली-गलौज भी की गई.
आयुष और लड़की ने मारे ताबड़तोड़ थप्पड़
लखनऊ में एमिटी विवि में छात्रा ने क्लासमेट को जड़े थप्पड़। कार में बिठाकर डेढ़ मिनट में 26 तमाचे बरसा दिए। घटना से आहत लॉ स्टूडेंट ने कॉलेज जाना ही छोड़ दिया। छात्र की पिटाई का वीडियो बनवाया, वायरल किया। एमिटी यूनिवर्सिटी कैंपस की पार्किंग की घटना। #Lucknow #AmityUniversity… pic.twitter.com/cBbjHOKYWl
— SANJAY TRIPATHI (@sanjayjourno) September 5, 2025
एक मिनट 40 सेकेंड में मारे 26 थप्पड़
पीड़ित शिखर के पिता मुकेश केसरवानी ने बताया कि उनका बेटा इस हमले से बुरी तरह डर गया है और मानसिक रूप से बेहद परेशान है. उसकी आत्मविश्वास में भारी गिरावट आई है और वह बात-बात पर चौंक जाता है. उन्होंने आरोप लगाया कि महज 1 मिनट 40 सेकंड में उनके बेटे को 26 से 30 थप्पड़ मारे गए. यह पूरी तरह एक सुनियोजित हमला था.
ऑपरेशन के बाद वापसी पर हमला
शिखर ने बताया कि 11 जून को उसका घुटने का ऑपरेशन हुआ था, जिससे वह करीब दो महीने तक यूनिवर्सिटी नहीं जा सका. 8 अगस्त से उसने कॉलेज जाना शुरू किया था. लेकिन दो हफ्तों के भीतर ही यह हमला हुआ, जो उसे पूरी तरह झकझोर गया.
प्रशासन से न्याय की अपील
परिवार ने इस मामले में आयुष यादव, जाह्नवी मिश्रा, मिलाय बनर्जी, विवेक सिंह और आर्यमन शुक्ला के खिलाफ शिकायत दर्ज की है और यूनिवर्सिटी प्रशासन व पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है. शिखर के पिता ने कहा कि यदि ऐसे “क्रिमिनल माइंड” छात्रों पर तुरंत कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो भविष्य में ये किसी भी छात्र के साथ बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं.


