Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Wednesday, 17 August 2022
स्नैचिंग और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले कुख्यात बदमाश को द्वारका नॉर्थ पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार
Wednesday, 10 August 2022
समावेशी-सुलभ चुनाव पर 'एशियाई क्षेत्रीय मंच' की वर्चुअल बैठक की मेजबानी करेगा चुनाव आयोग
भारत निर्वाचन आयोग “हमारे चुनावों को समावेशी, सुगम और सहभागी बनाना” विषय पर एशियाई क्षेत्रीय मंच की वर्चुअल बैठक की मेजबानी करेगा। इस क्षेत्रीय मंच की बैठक के बाद आने वाले महीने में "लोकतंत्र के लिए वैश्विक शिखर सम्मेलन" का आयोजन किया जायेगा,
Wednesday, 10 August 2022
दिल्ली पुलिस थाना डाबरी टीम को मिली बड़ी कामयाबी, छह सक्रिय स्नैचर को किया गिरफ्तार
दिल्ली के जिला द्वारका थाना डाबरी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, छह सक्रिय स्नैचर को किया गिरफ्तार उनके कब्जे से दो सोने की चेन के साथ 44 हजार300 और चार चोरी के दो पहिया वाहन के साथ दो छीने गए मोबाइल बरामद किया गया.
Tuesday, 09 August 2022
नई दिल्ली: 21 वर्षीय तुषार की चाकू से गोदकर हत्या
दिल्ली के मयूर विहार थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी में एक युवक की ताबड़तोड़ चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई, आधा दर्जन हत्यारे वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर आला अधिकारियों के साथ पुलिस बल पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गए।
Sunday, 07 August 2022
उपराज्यपाल ने किया एनडीएमसी की "वन रोड - वन वीक" पहल का शुभारंभ
दिल्ली के उपराज्यपाल ने रविवार को तिलक मार्ग और भगवान दास रोड पर एनडीएमसी की "वन रोड वन वीक" पहल का शुभारंभ किया, और अधिकारियों को पालिका परिषद क्षेत्र में 15 सड़कों के सुधार कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रविवार को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) की "वन रोड-वन वीक" पहल की शुरुआत की, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के चारों ओर तिलक मार्ग और भगवान दास रोड के फुटपाथों, पटरियों और सड़क के बीचोबीच पटरियों की मरम्मत और रखरखाव के काम शामिल हैं।
Sunday, 07 August 2022
मच्छर जनित बीमारियों से बचने के लिए दिल्ली नगर निगम ने तेज किया अभियान
दिल्ली नगर निगम ने बारिश के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव व नियंत्रण का अभियान तेज कर दिया है। निगम की तरफ से मच्छर जनित बीमारियों जैसे डेंगू, चिकनगुनिया आदि की रोकथाम के लिए विभिन्न उपाय किए जा रहे हैं। नगर निगम ने बड़ी संख्या में डीबीसी कर्मियों की तैनाती की है जो मच्छर के प्रजनन की निगरानी कर रहे हैं और आवश्यकतानुसार कार्रवाई भी कर रहे हैं।
Sunday, 07 August 2022
उत्तम नगर पुलिस ने 21 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार
पीएस उत्तम नगर ने एक महिला ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 21 ग्राम अच्छी गुणवत्ता वाली हेरोइन बरामद की गई। हेरोइन की बरामदगी से नशा तस्करों को लगा बड़ा झटका। थाना उत्तम नगर जिला द्वारका के एसीपी अनिल दुरेजा ने सूचना मिलते ही अपने देकरेख में थाना उत्तम नगर इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एक टीम बनाई जिसमे एसएचओ राम किशोर एसआई गोविंद सिंह एसआई लीला राम, एएसआई डब्ल्यू ,गीता, और हेड कांस्टेबल हेमराज की टीम बनाई गई।
Thursday, 04 August 2022
नेशनल हेराल्ड केस : राहुल गांधी बोले, कर लें जो करना है, हम डरने वालों में से नहीं
ईडी के द्वारा की जा रही नेशनल हेराल्ड केस मामले छानबीन को लेकर कांग्रेस सख्त है. आज राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देखिए ये बिल्कुल डराने-घमकाने का प्रयास है, हम डरने वालों में सें नहीं है. वो कुछ भी कर लें कांग्रेस पार्टी और मुझे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला.
Tuesday, 02 August 2022
दिल्ली: पहले मंकीपॉक्स मरीज को इलाज के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी
दिल्ली के पहले मंकीपॉक्स मरीज को एलएनजेपी अस्पताल से सफलतापूर्वक डिस्चार्च कर दिया गया है। मरीज पिछले 25 दिनों से बीमार था. मंकीपॉक्स वायरस की पुष्टि बीते हफ्ते सैंपल चेकअप के बाद की गई। जिसके बाद स्पेशल वार्ड में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। अब डाक्टरों ने मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी है।
Monday, 01 August 2022
पुलिस के हत्थे चढ़ा कश्मीरी गेट बस अड्डे पर चोरी करने वाला
दिल्ली के थाना कश्मीरी गेट की पुलिस टीम ने अंतर्राज्यीय बस अड्डे के अंदर और बाहर चोरी करने वाले चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक बटन चलित चाकू और चोरी का मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि चोर क्षेत्र में घूम रहा था। उसके पास अपराध करने के लिए बटन से चलने वाला चाकू था।
Sunday, 31 July 2022
एमसीडी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का धरना प्रदर्शन
एमसीडी द्वारा बढ़ाए गए हाउस टैक्स और लाइसेंस ट्रेड फीस के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया। शनिवार को आप कार्यकर्ताओं ने दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय का घेराव किया। आप विधायक दुर्गेश पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और नई नीति का विरोध करते हुई भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
Saturday, 30 July 2022
कोरोना में थमीं पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन होगा शुरू
कोरोना की वजह से जिन पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन बन्द हो गया था वे फिर से बहाल होंगी। रेल मंत्रालय ने आदेश जारी कर कहा है कि अगले एक सप्ताह में कोविड की वजह से बंद की गई सभी ट्रेनों का फिर से संचालन किया जाये। रेल मंत्रालय ने करीब 500 से अधिक पैसेंजर ट्रेनें को फिर से बहाल करने का आदेश दिया है।