Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Saturday, 16 December 2023
Russia Vladimir Putin: नागरिकों से मांगी माफ़ी...हम फेल हो गए, जनता के सामने बेबस दिखे पुतिन!
Tuesday, 09 May 2023
'पश्चिम देशों का गुलाम बन गया यूक्रेन', विक्ट्री डे परेड में बोले पुतिन-युद्ध का परिणाम ही हमारा भाग्य तय करेगा
मॉस्को में आज विक्ट्री डे परेड के मौके पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि यूक्रेन पश्चिमी देशों का गुलाम बन गया है। इस जंग का परिणाम ही रूस का भाग्य तय करेंगा। हमारे लिए देश से बढ़कर कुछ नहीं है, हमें मालूम है हमें क्या करना है।
Monday, 30 January 2023
यूक्रेन पर हमले से पहले पुतिन ने दी थी मिसाइल हमले की धमकी, ब्रिटेन के पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन ने किया खुलासा
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने दावा किया है कि राष्ट्रपति पुतिन ने मुझे मिसाइल से उड़ाने की धमकी दी थी। बीबीसी की नई डॉक्यूमेंट्री में बोरिस जॉनसन ने इसका खुलासा किया है। जॉनसन ने बताया कि जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था तो उससे कुछ समय पहले रूसी राष्ट्रपति ने उन्हें मिसाइल हमले की धमकी दी थी।
Saturday, 31 December 2022
Russia-Ukraine War: जंग में भेजने से पहले रूस अपने सैनिकों के स्पर्म क्यों संभाल रहा?
रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग को दस महीने से अधिक का समय हो गया है, लेकिन यह युद्ध रूकने का नाम नहीं ले रहा है। नए साल की शुरूआत के साथ यह जंग और खतरनाक और निर्णायक मोड़ ले सकती हैं। इसे लेकर यूक्रेन ने चिंता जाहिर की है कि रूस किसी विनाशकारी योजना पर काम कर रहा है। रूसी राष्ट्रपति पहले ही स्पष्ट कर चुके है कि जीत से कम उन्हें नहीं चाहिए। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट माने तो यूक्रेन युद्ध में भेजने से पहले रूस अपने सैनिकों के स्पर्म संभाल रहा है।
Monday, 26 December 2022
जेलेंस्की ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, जी20 अध्यक्षता समेत कई मुद्दों पर हुई वार्ता
रूस के साथ जारी युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। इस बीच दोनों नेताओं ने जी20 अध्यक्षता, रूस-यूक्रेन युद्ध समेत कई अहम मुद्दों पर विचार विर्मश किया।
Wednesday, 16 November 2022
पोलैंड पर मिसाइल हमला, दो की मौत, बाइडन ने किया खुलासा
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच नाटों के सदस्य देश पोलैंड पर मिसाइल हमला हुआ है। पोलैंड पर हुए मिसाइल हमले को लेकर अब नया खुलासा सामने आया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का कहना है कि पोलैंड पर हुआ मिसाइल हमला रूस की ओर से नहीं किया गया।
Tuesday, 01 November 2022
Russia-Ukraine War: रूस को बड़ा झटका, एक दिन में मारे गए 1000 सैनिक
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को 9 महीने से अधिक समय हो गया है। फिलहाल इस युद्ध को कोई समाधान निकलता नहीं दिख रहा है। इस युद्ध में रूस को बड़ा झटाका लगा है। यूक्रेन में पिछले 24 घंटे में रूस के एक हजार से अधिक सैनिक मारे जा चुके है।
Tuesday, 01 November 2022
Russia-Ukraine war: यूक्रेन के खिलाफ अफगान लड़ाके उतारेगा रूस
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को 9 महीने से अधिक समय हो गया है। बावजूद इस युद्ध का अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। दोनों देश पीछे हटने को तैयार नहीं है। खबर है कि अब रूस अफगाफ सैनिकों को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में उतारने के लिए तरह-तरह के लालच दे रहा है।
Wednesday, 07 September 2022
संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने यूक्रेन के परमाणु संयंत्र के चारों ओर की सुरक्षा क्षेत्र बनाने की मांग
संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी एजेंसी ने रूस और यूक्रेन से जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के चारों ओर परमाणु सुरक्षा क्षेत्र बनाने की मांग की है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के प्रमुख राफेल ग्रोसी ने जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र का निरीक्षण करने के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कहा कि हम आग से खेल रहे है और कुछ बेहद विनाशकारी हो सकता है।
Friday, 26 August 2022
जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र की बिजली कटी, रेडिएशन का खतरा बढ़ा
यूक्रेन पर रूसी हमलों से जापोरिज्जिया स्थित यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र में आग लगने से वहां के ट्रांसमिशन लाइन क्षतिग्रस्त होने से बिजली कट गई है। इसकी जानकारी यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा संचालक ने एनर्जोएटम ने दी।
Wednesday, 24 August 2022
पुतिन के हटने तक यूक्रेन के लिए समर्थन जारी रहना चाहिए : Boris Johnson
ब्रिटेन के निवर्तमान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन के अन्य हिस्सों में क्रीमिया पर दोबारा कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। समाचार एजेंसी डीपीए की रिपोर्ट के अनुसार, जॉनसन ने कहा कि देशों को यूक्रेन का समर्थन करना जारी रखना चाहिए, जब तक कि रूसी सेना अपने क्षेत्र वापस नहीं चली जाती।
Tuesday, 23 August 2022
Ukraine: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रूसी हमलों का डर
यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को यूक्रेन वासियों में मास्को के हमले का डर दिखा रहा है। इस बात को लेकर चिंता बढ़ गई है कि रूस विशिष्ट सरकारी और नागरिक लक्ष्यों को छुट्टी के दिन निशाना बना सकता है। अमेरिका के कदम से भी इन चिंताओं को बल मिला है।