Himachal Pradesh की ताजा ख़बरें



Noida: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला की बिगड़ी तबीयत, देर रात सीने में उठा सर्द
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिप प्रताप शुक्ला को सीने में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली एनसीआर नोएडा के सेक्टर 27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि राज्यपाल को बीती देर रात सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल में जाया गया था।


हिमाचल पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, सीएम सुक्खु ने किया राहुल गांधी का स्वागत
राहुल गांधी की अगुवाई वाली कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल प्रदेश में एंट्री कर ली है। भारत जोड़ो यात्रा बुधवार सुबह राज्य के कांगड़ा जिले के इंदौरा उपमंडल के मिलवां में पहंच गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राहुल गांधी का स्वागत किया। इस बीच सीएम सुक्खु के अलावा कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।


आज सुबह- सुबह डोली हिमाचल की धरती, धर्मशाला में आया 3.2 तीव्रता का भूकंप
हिमाचल प्रदेश में आज शनिवार को धर्मशाला के पास शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से 22 किमी पूर्व में आज सुबह 5:17 बजे 3.2 तीव्रता का भूकंप आया। फिलहाल इसमें अभी तक तक किसी को भी किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।


हिमाचल में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित, कई इलाकों में बिजली ठप्प, 200 सड़के बंद
शिमला, चंबा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी और किन्नौर में बर्फबारी से आम जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। बर्फबारी से प्रदेश में तीन नेशनल हाईवे समेत 200 सड़कें बंद हो गई है। साथ ही 487 बिजली ट्रांसफार्मर ठप्प हो गए है। इस वजह से कई इलाकों में ब्लैकआउट छा गया है।

हिमाचल प्रदेश की नई सरकार का हुआ कैबिनेट विस्तार, इन सात विधायकों की हुई एंट्री
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस पार्टी ने शानदार जीत हासिल की थी जिसके बाद कांग्रेस ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया था। जिसके बाद आज सीएम सुखविंदर सिंह के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है और सात विधायकों को उनके मंत्रिमंडल में एंट्री मिली है।

हिमाचल के सीएम ने अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष स्थापित करने की घोषणा की
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविदंर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को नया साल की बधाई देते हुए कहा कि हमारी सरकार को बने हुए 21 दिन हुए हैं और 21 दिन में सरकार ने समाज के प्रति अपने सजगता दिखाई है और यहां की जनता के संदर्भ हमने कुछ फैसले लिए हैं।

