गुरुग्राम: अपनी मां के साथ किया गंदा काम, मां ने लगा ली फांसी, अब उम्र भर कैद में रहेगा बेटा

बेटे ने किया माँ के साथ रेप , पिता ने की शिकायत कहा आत्महत्या के लिए उसकी पत्नी को किया गया मजबूर ,अदालत ने आरोपी बेटे को आजीवन कारावास की सुनाई सजा, 18 गवाहों ने दी थी आरोपी के खिलाफ गवाही

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिसके बाद रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ की महिला के साथ बलात्कार किया गया है। जिसे बाद महिला के बेटे को 21 नवंबर 2020 को गिरफ्तार कर लिया था।

गुरुग्राम में एक होश उड़ा देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी मां के साथ बालात्कार करने और उसको आत्महत्या के लिए उकसाने  की कोशिश की। इस जुर्म में अब अदालत ने उसे मृत्युपर्यंत उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। साथ ही साथ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राहुल बिश्नोई की अदालत ने आरोपी को 20 हज़ार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। न्यायाधीश ने आदेश में कहा की नाते में बेटा होने के कारण अभियोजिका  की रक्षा करनी चाहिए, लेकिन वह उल्टा खुद ही उसका उत्पीड़क बन गया। उसने एक भयानक घटना को अंजाम दिया और उसके साथ जानवरों की तरह व्यवहार किया। जिसके कारण पीड़ित महिला के पास खुदखुशी करने के अलावा ओर कोई विकल्प नज़र नहीं आया। 

आरोपी को अदालत ने उसके अपराध की प्रकृति और उसने कैसे उसको अंजाम दिया यह सब को ध्यान में रखते हुए आरोपी बेटे को सख्त से सख्त आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई है। यह भी कहा दोषी को मौत आने तक जेल में ही रखा जाये। 

जानिए पूरा मामला 

 पुलिस ने जानकारी दी की 16 नवंबर 2020 को पटौदी इलाके के एक गांव में महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। जिसके बाद महिला के पति ने पुलिस से गुहार लगाई और अपनी शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया की महिला को ऐसा करने के लिए उसको मजबूर किया गया था। इसके अलावा पुलिस ने बताया की मृतका का बड़ा बेटा है जो नशे का आदि है हर वक़्त नशे में रहता है, यही नहीं वह आये दिन परिवार के सदस्यों से झगड़ा व मारपीट करता है। 

18 गवाहों ने दी थी आरोपी के खिलाफ गवाही 

करीबन 20 साल पहले महिला के पति की मौत हो गयी थी जिसके बाद उसकी शादी देवर से करा दी गयी। पुलिस ने बताया की केस दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिसके बाद रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ की महिला के साथ बलात्कार किया गया है। जिसे बाद महिला के बेटे को 21 नवंबर 2020 को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने यह भी बताया की आरोपी बेटे के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया और मामले की सुनवाई हुई। जहां अदालत में पक्के सबूत पेश किये गए और आरोपी को दोषी ठहराया गया। बताया गया की अदालत में आरोपी के खिलाफ 18 गवाहों ने गवाही दी थी। 

calender
19 April 2023, 10:56 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो