खेल की ख़बरें
Monday, 16 January 2023
शुभमन गिल ने हासिल की खास उपलब्धि, विराट समेत इन दिग्गजों को छोड़ा पीछे
Monday, 16 January 2023
Viacom18 Media ने खरीदा महिला आईपीएल के प्रसारण का अधिकार
Sunday, 15 January 2023
IND vs SL: भारत ने वनडे क्रिकेट में बनाया सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड, श्रीलंका को 317 रनों से दी मात
रविवार को भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच खेला गया। इस मैच को भारतीय टीम ने 317 रनों से जीत लिया जो भारत की वनडे क्रिकेट में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में श्रीलंका का 3-0 से सूपड़ा साफ किया।
Sunday, 15 January 2023
IND vs SL: एक ही मैच में सचिन के दो रिकॉर्ड को तोड़कर विराट बने 'सेंचुरी किंग'
विराट ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के दो रिकॉर्ड को तोड़ा है पहला विराट का यह श्रीलंका के खिलाफ 10वां इंटरनेशनल शतक है। इससे पहले यह रिकॉर्ड टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम था। तेंदुलकर ने श्रीलंका के खिलाफ 9 इंटरनेशनल शतक लगा रखे है। दूसरा विराट ने भारतीय जमीन पर सचिन तेंदुलकर के 20 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है इस मैच में ये विराट का भारतीय जमीन पर 21 शतक है।
Sunday, 15 January 2023
IND vs SL: जमकर गरजा किंग कोहली कोहली का बल्ला, ठोका 74वां इंटरनेशनल शतक
तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों को जमकर धोया। खासकर विराट कोहली की खतरनाक बल्लेबाजी ने तो फैंस का दिल जीत लिया। विराट कोहली ने इस मैच में श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए शानदार शतक लगाया। विराट का यह 74वां इंटरनेशनल शतक है इसके साथ ही वनडे में यह उनका 46वां शतक है।
Sunday, 15 January 2023
IND vs SL 3rd ODI: शुभमन गिल ने जड़ा शानदार शतक, बड़े स्कोर की तरफ बढ़ता भारत
भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच आज तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है इस मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। अभी तक भारत की तरफ से शानदार बल्लेबाजी देखने को मिल रही है। सलामी युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया है।
Sunday, 15 January 2023
Hockey World Cup 2023: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा मैच जीतने उतरेगी टीम इंडिया
हॉकी विश्व कप 2023 में आज भारतीय टीम अपना दूसरा मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। यह मैच शाम 7 बजे राउरकेला के मैदान पर खेला जाएगा। अभी तक इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों ने अपना-अपना पहला मैच जीता है। भारत ने अपने पहले मैच में स्पेन को हराया था तो वहीं इंग्लैंड ने वेल्स को हराया था।
Sunday, 15 January 2023
तय हो गई केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की तारीख, अक्षय, सलमान और विराट बनेंगे मेहमान
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी केएल राहुल और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चाओं में बने रहते है। काफी समय से मीडिया में खबरे आ रही थी कि ये दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले है जिसका इंतजार इन दोनों के फैंस को भी था। जिसके बाद अब ये दोनों अपनी शादी को लेकर फैंस को बड़ी खुशखबरी देने वाले है।
Saturday, 14 January 2023
न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, 54 साल बाद वनडे सीरीज में पाकिस्तान को घर में दी मात
न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को तीसरे वनडे में 2 विकेट से हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम की है। यह ऐतिहासिक जीत हैं, क्योंकि 54 साल के लंबे अरसे के बाद न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान की धरती पर यह सीरीज जीती है। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड की इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय ग्लेन फिलिप्स को जाता है। पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 281 रनों का टारगेट दिया था। जिसमे न्यूजीलैंड ने 11 बॉल रहते हुए टारगेट पूरा कर जीत अपने नाम कर ली।
Friday, 13 January 2023
Hockey World Cup 2023: भारत ने स्पेन को 2-0 से हराकर शानदार तरीके से किया टूर्नामेंट का आगाज
आज से हॉकी मेन्स विश्व कप 2023 का आगाज हो गया है वहीं भारत ने इस टूर्नामेंट की शुरुआत बड़े ही धमाकेदार अंदाज में जीत के साथ की है। भारत का पहला मैच राउरकेला में स्पेन के साथ हुआ और इस मैच को भारत ने 2-0 से अपने नाम किया।
Friday, 13 January 2023
IND vs SL: फ्री हिट गेंद पर कुलदीप ने खेला ऐसा शॉट, ड्रेसिंग रूम में लग गई क्लास
कुलदीप यादव को पहले मैच में मौका नहीं मिला था लेकिन दूसरे मैच में उनको युजवेंद्र चहल की जगह मौका मिला और इस मौके को भुनाते हुए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। गेंदबाजी करते हुए कुलदीप यादव ने 3 विकेट हासिल किए और बल्लेबाजी करते हुए 10 रनों की नाबाद पारी खेली। इस प्रदर्शन की बदौलत उनको मैन ऑफ द मैच अवार्ड भी मिला।
लेकिन इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत भी उनको ड्रेसिंग रूम में सुनने को मिली है।
Friday, 13 January 2023
Hockey World Cup 2023: फ्रांस को 8-0 से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने किया जीत से आगाज
हॉकी विश्व कप 2023 के दूसरे मुकाबलें में आज फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया टीमें आमने-सामने थी। इस एक तरफा मुकाबलें में ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस को 8-0 से हराकर इस विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। पहले ही क्वार्टर से ऑस्ट्रेलिया की टीम फ्रांस पर दबाव बनाती दिखी और पूरे मैच के दौरान फ्रांस को एक भी गोल नहीं करने दिया।
Friday, 13 January 2023
IND vs SL 3rd ODI: तीसरे वनडे से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, कोच राहुल द्रविड हुए बीमार
तीसरे वनडे से पहले टीम इंडिया की मुश्किलें थोड़ी बढ़ गई है। बता दें, टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड दूसरे मैच के दौरान कोलकाता में बीमार हो गए थे। राहुल द्रविड को ब्लड प्रेशर की बीमारी है दूसरे मैच के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद राहुल को क्रिकेट एसोसिएशन बंगाल के डॉक्टर्स ने उनका इलाज किया था।
Friday, 13 January 2023
Hockey World Cup 2023: 48 साल के लंबे इंतजार को खत्म करने के लिए तैयार है टीम इंडिया
हॉकी विश्व कप 2023 में भारतीय टीम इस बार विश्व कप में अपने 48 साल के लंबे इंतजार को खत्म करना चाहेगी। 48 साल से भारतीय टीम ने हॉकी विश्व कप में कोई मेडल नहीं जीता है। 48 साल पहले 1975 अजितपाल सिंह की कप्तानी में टीम इंडिया ने आखिरी विश्व कप खिताब जीता था।
Friday, 13 January 2023
Hockey World Cup 2023: अर्जेंटीना ने जीत के साथ किया आगाज, साउथ अफ्रीका को 1-0 से दी मात
शुक्रवार को हॉकी मेन्स विश्व कप 2023 का आगाज हो गया है पहला मैच आज भुवनेश्वर में खेला गया। पहले मैच में अर्जेंटीना और साउथ अफ्रीका की टीम आमने सामने हुई और अर्जेंटीना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया।