खेल की ख़बरें
Friday, 13 January 2023
IND vs SL: फ्री हिट गेंद पर कुलदीप ने खेला ऐसा शॉट, ड्रेसिंग रूम में लग गई क्लास
Friday, 13 January 2023
Hockey World Cup 2023: फ्रांस को 8-0 से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने किया जीत से आगाज
Friday, 13 January 2023
IND vs SL 3rd ODI: तीसरे वनडे से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, कोच राहुल द्रविड हुए बीमार
तीसरे वनडे से पहले टीम इंडिया की मुश्किलें थोड़ी बढ़ गई है। बता दें, टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड दूसरे मैच के दौरान कोलकाता में बीमार हो गए थे। राहुल द्रविड को ब्लड प्रेशर की बीमारी है दूसरे मैच के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद राहुल को क्रिकेट एसोसिएशन बंगाल के डॉक्टर्स ने उनका इलाज किया था।
Friday, 13 January 2023
Hockey World Cup 2023: 48 साल के लंबे इंतजार को खत्म करने के लिए तैयार है टीम इंडिया
हॉकी विश्व कप 2023 में भारतीय टीम इस बार विश्व कप में अपने 48 साल के लंबे इंतजार को खत्म करना चाहेगी। 48 साल से भारतीय टीम ने हॉकी विश्व कप में कोई मेडल नहीं जीता है। 48 साल पहले 1975 अजितपाल सिंह की कप्तानी में टीम इंडिया ने आखिरी विश्व कप खिताब जीता था।
Friday, 13 January 2023
Hockey World Cup 2023: अर्जेंटीना ने जीत के साथ किया आगाज, साउथ अफ्रीका को 1-0 से दी मात
शुक्रवार को हॉकी मेन्स विश्व कप 2023 का आगाज हो गया है पहला मैच आज भुवनेश्वर में खेला गया। पहले मैच में अर्जेंटीना और साउथ अफ्रीका की टीम आमने सामने हुई और अर्जेंटीना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया।
Friday, 13 January 2023
ऑस्ट्रेलिया द्वारा वनडे सीरीज रद्द करने के बाद भड़के राशिद खान
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के कुछ फैसलों के चलते यह सीरीज खेलने से इंकार कर दिया है। जिसके बाद अब अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्पिनर राशिद खान ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की है।
Thursday, 12 January 2023
IND vs SL 2ND ODI: दूसरे वनडे में भारत ने दर्ज की 4 विकेट से जीत, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त
भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला गया। इस मैच को भारतीय टीम ने 4 विकेट से जीत लिया। दूसरे मैच को जीतने के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है। अब भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
Thursday, 12 January 2023
IND VS PAK: पैर में गेंद लगने के बाद आगबबूला हुआ पाकिस्तानी अंपायर, जमीन पर फेंका गेंदबाज का स्वेटर
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है जिसका दूसरा मैच गुरुवार को खेला गया। इस मैंच में पाकिस्तानी अंपायर अलीम डार का गुस्से वाला रूप देखने को मिला। अलीम डार के गुस्से वाले रूप को देखकर पाकिस्तानी खिलाड़ी उनके पैर पकड़ते हुए दिखाई दिए।
Thursday, 12 January 2023
Hockey World Cup 2023 के लिए भारतीय टीम की नई जर्सी की तस्वीर आई सामने, फैंस को आई काफी पसंद
शुक्रवार को हॉकी विश्व कप 2023 का आगाज ओडिशा में होने जा रहा है। वहीं उससे पहले टीम इंडिया की नई जर्सी की तस्वीरें सामने आई है। टीम इंडिया की नई जर्सी की तस्वीरों को हॉकी टीम इंडिया के खिलाड़ी मनप्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
Thursday, 12 January 2023
अफगानिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया नहीं खेलेगी वनडे सीरीज, तालिबान है बड़ी वजह
मार्च में अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी थी लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने यह सीरीज खेलने से इंकार कर दिया है। दरअसल मार्च के आखिर में दोनों देशों की टीमों के बीच यह सीरीज यूएई में खेली जानी थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के कुछ फैसलों के चलते यह सीरीज खेलने से इंकार कर दिया है।
Thursday, 12 January 2023
IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका
श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में शतक जड़ते ही विराट कोहली ने मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। बता दें कि विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं
Wednesday, 11 January 2023
विराट-अनुष्का की बेटी वामिका का आज दूसरा बर्थडे, मां ने लिखा प्यारा कैप्शन
बेटी के जन्मदिन पर मां अनुष्का ने एक प्यारी सी फोटो शेयर की है तस्वीर में अनुष्का बेटी वामिका को गले लगाए हुए दिख रही है वहीं वामिका मां अनुष्का के साथ खेलती हुई दिखाई दे रही है हालांकि इस फोटो में भी उन्होंने वामिका का चेहरा छिपाया है। इस फोटो को शेयर करते हुए अनुष्का ने एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया है।
Wednesday, 11 January 2023
IND vs SL 2nd ODI: श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते मदुशंका हुए बाहर
भारत और श्रीलंका के बीच चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 12 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जाएगा। वहीं इससे पहले श्रीलंका को एक बड़ा झटका लगा है तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका चोट के चलते दूसरे मैच से बाहर हो गए है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी है।
Wednesday, 11 January 2023
श्रीलंका सीरीज में नहीं मिला मौका तो पृथ्वी शॉ ने रणजी में रच दिया इतिहास, बना डाले 379 रन
भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है जब इस सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया गया था तो पृथ्वी शॉ को एक बार फिर से नजरअंदाज किया गया और उनको टीम में जगह नहीं मिल पाई। टीम में जगह ना मिलने को लेकर पृथ्वी का दर्द भी छलका था लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अब रणजी ट्रॉफी में बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया।
Wednesday, 11 January 2023
IND vs SL: कोलकाता में खेला जाएगा दूसरा वनडे, क्या कहते है ईडन गार्डन्स के आंकड़े?
मंगलवार को गुवाहाटी के मैदान पर भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच खेला गया। इस मैच को भारत ने 67 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। अब सीरीज का दूसरा मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा। जहां एक तरफ टीम इंडिया दूसरे मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी तो वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका इस मैच को जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी।