गुलाब या चॉकलेट नहीं कंडोम ने मारी बाजी, वैलेंटाइन्स डे पर भारतीयों ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड कि उड़े सभी के होश

इस साल वैलेंटाइन डे पर भारत में एक अनोखा प्यार देखने को मिला. लोगों ने गुलाब छोड़ अपने पार्टनर को रिझाने के लिए नई चीजों का इस्तेमाल किया है, जिसकी हालिया रिपोर्ट्स सामने आ गई है.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: साल 2026 का वैलेंटाइन डे भारत में प्यार की नई परिभाषा लेकर आया. पारंपरिक गिफ्ट्स जैसे गुलाब, टेडी बियर, चॉकलेट और ग्रीटिंग कार्ड्स की जगह इस बार सेक्सुअल वेलनेस प्रोडक्ट्स ने बाजार में धमाल मचा दिया.

स्विगी इंस्टामार्ट जैसी रिपोर्ट्स बताती हैं कि सेक्सुअल वेलनेस कैटेगरी में ऑर्डर्स पिछले साल की तुलना में तीन गुना (300%) तक बढ़ गए, जिससे सभी पुराने रिकॉर्ड टूट गए. 

युवाओं की बदलती सोच

दरअसल कंडोम, लुब्रिकेंट्स और अन्य इंटिमेसी प्रोडक्ट्स की मांग ने सबको हैरान कर दिया. यह उछाल कोई संयोग नहीं है. आज के युवा प्यार के साथ सुरक्षा और स्वास्थ्य को भी बहुत महत्व देते हैं. सेक्सुअल हेल्थ पर बातचीत अब पहले से ज्यादा खुली हो गई है. 

लोग फैंसी और महंगे गिफ्ट्स की बजाय जिम्मेदारी से भरे उपहार चुन रहे हैं. बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव समाज की नई सोच को दिखाता है, जहां सेफ सेक्स और वेलनेस अब रोमांस का अहम हिस्सा बन गए हैं.

शहरों के अलग-अलग रोमांस पैटर्न

भारत के बड़े शहरों में खरीदारी के ट्रेंड अलग-अलग दिखे. जैसे बेंगलुरु में आईटी हब होने के कारण ऑनलाइन ऑर्डर्स और डिजिटल गिफ्टिंग में सबसे आगे रहा. यहां युवा प्रोफेशनल्स ने क्विक डिलीवरी का खूब इस्तेमाल किया

कोलकाता में मिठास का जादू कायम रहा. प्रीमियम चॉकलेट और हार्ट-शेप्ड गिफ्ट्स की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया. वहीं दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद में ब्यूटी, स्किनकेयर, परफ्यूम और ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स पर भारी खर्च हुआ. लोग खुद की देखभाल पर भी फोकस कर रहे हैं.

क्विक कॉमर्स ने दी नई रफ्तार

ब्लिंकिट, जेप्टो और स्विगी इंस्टामार्ट जैसे प्लेटफॉर्म्स ने इस ट्रेंड को और तेज किया.10 मिनट में डिस्क्रीट और प्राइवेट डिलीवरी की सुविधा ने कंडोम और वेलनेस किट्स खरीदना आसान और बेझिझक बना दिया. लोगों ने दुकानों पर जाने की बजाय ऐप से रिकॉर्ड संख्या में ऑर्डर किए. इससे प्राइवेसी भी बनी रही और बिक्री में भारी बढ़ोतरी हुई. 

बता दें, वैलेंटाइन वीक में क्विक कॉमर्स ऑर्डर्स कुल मिलाकर 48% तक बढ़े. यह ट्रेंड साफ दिखाता है कि भारत का रोमांस अब ज्यादा जिम्मेदार, स्वास्थ्य-सचेत और आधुनिक हो चुका है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag