विदेश
होर्मुज पर बढ़ी टेंशन! फिर भी LPG सप्लाई पर ‘नो-टेंशन’, एक दर्जन से ज्यादा देशों में आ रही गैस
घरेलू LPG प्रोडक्शन बढ़ाने के साथ सरकार ने सिर्फ खाड़ी देशों पर निर्भरता घटा दी है। अब दूसरे देशों से भी गैस आयात की जा रही है। सरकारी तेल कंपनियों ने स्पॉट मार्केट से खरीदारी भी शुरू कर दी है, जिससे किसी भी हालत में देश में गैस की कमी न हो।
दो महीने बाद खुला तेहरान एयरपोर्ट, फिर शुरू हुई इंटरनेशनल उड़ानें
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच तेहरान का इमाम खुमैनी एयरपोर्ट दो महीने बाद आंशिक रूप से फिर से शुरू हुआ है और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें धीरे-धीरे बहाल हो रही हैं. वहीं, दोनों देशों के बीच इस्लामाबाद में होने वाली वार्ता से वैश्विक स्तर पर तनाव कम होने और हालात सुधरने की उम्मीद जताई जा रही है.
तुर्किये में गिरफ्तार हुआ दाऊद का करीबी ड्रग किंगपिन सलीम डोला, अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट हुआ ध्वस्त
तुर्की में अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के कुख्यात बड़े खिलाड़ी सलीम डोला की गिरफ्तारी हो गई है. दाऊद इब्राहिम के नेटवर्क से जुड़े इस शख्स ने दुबई से पूरा ड्रग सिंडिकेट चलाया था. NCB ने उसके सिर पर इनाम और रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया था.
गायब हो रहे हैं सुपरपावर देशों के वैज्ञानिक! रहस्यमयी मौतों, गुमशुदगी और खौफनाक पैटर्न ने बढ़ाई चिंता
अमेरिका और चीन में टॉप डिफेंस वैज्ञानिकों की रहस्यमयी मौतें और गायब होने की घटनाएं बढ़ रही हैं. समान पैटर्न और संवेदनशील प्रोजेक्ट्स से जुड़ाव ने साजिश के शक को जन्म दिया है, लेकिन सच्चाई अभी भी पर्दे के पीछे है.
ईरान-US के बीच कोई बात नहीं हुई: तेहरान का ऐलान, पाक बनेगा मध्यस्थ, विदेश मंत्री अरागची की टीम इस्लामाबाद पहुंची
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मंडल के साथ इस्लामाबाद पहुंचे हैं. पाक की मध्यस्थता में अमेरिका-ईरान के बीच रुकी हुई बातचीत को फिर से शुरू करने के लिए अमेरिकी दूत भी वहां पहुंच रहे हैं. यह कूटनीतिक गतिविधि दोनों देशों के बीच तनाव कम करने की नई उम्मीद जगाती है.