Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Friday, 21 April 2023
UP News: यूपी पुलिस का अजब-गजब कारनामा, कार में हेलमेट न पहनने पर काटा चालान
Friday, 21 April 2023
गाजियाबाद: कपड़े प्रेस का काम करने वाले शख्स ने लगाया बैंको को 500 करोड़ का चूना, पुलिस ने की करोड़ो रुपए की संपत्ति को कुर्क
कॉलोनियों की गली में करता था प्रेस करने का काम कम समय में पैसा कमाने के लिए करने लगा लोगों से फ्रॉड, नामचीन लोगों से लेकर पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर करता था यह काम।
Thursday, 20 April 2023
Double Murder in Shahjahanpur: पिता और दादी की गोली मारकर की हत्या, मां और बेटे ने मिलकर खेला ये खूनी खेल
Double Murder in Shahjahanpur: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।थाना तिलहर क्षेत्र के गांव मरक्का में एक युवक ने अपनी मां के साथ मिलकर पिता और दादी की गोली मार कर हत्या कर दी।
Thursday, 20 April 2023
अतीक - अशरफ हत्याकांड: पुलिस ने खंगाली शूटर अरुण मौर्य की आपराधिक कुंडली, दादाजी से किये सवालात
अतीक और अशरफ की हत्या करने वालों में से एक शूटर अरुण मौर्य के बारे में और जानकारी निकालने के लिए पुलिस ने उसके दादाजी से कुछ सवालात किये। जैसे वह कब घर से निकला, कहाँ काम करता है आदि। यही नहीं घर से अरुण के साथ - साथ बेटा, पुत्रवधु, पोती और पोता सभी लापता हैं।
Wednesday, 12 April 2023
UP: जौनपुर के शाहगंज में सगे भाई - बहन ने पंखे से लटककर की खुदखुशी, पुलिस कर रही है मामले की जाँच
यूपी में जौनपुर के शाहगंज में रहने वाले दो सगे भाई - बहन ने पंखे से लटक कर दी अपनी जान, आस - पास के रहने वाले रिश्तेदारों ने दी पुलिस को खबर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को लिया अपने कब्जे में और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की जाँच पुलिस कर रही है।
Friday, 07 April 2023
ग्रेटर नोएडा: पहले जीता घर में सबका भरोसा, फिर करने लगी कीमती चीज़ों की चोरी , CCTV कैमरे की मदद से चोरी करती पकड़ी गयी 'मेड'
ग्रेटर नोएडा में रहने वाले एक बिजनेसमैन के घर में पिछले एक साल से कर रही थी काम, पहले जीता सबका भरोसा फिर करने लगी घर में ही छुपकर चोरियां। सोने, चाँदी के आभूषणों से लेकर घर की एंटीक चीज़ों को कर दिया चुटकी भर में गायब। पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Wednesday, 05 April 2023
बेटी के साथ हुई छेड़खानी में कार्रवाई नहीं होने पर पिता ने जहर खाकर की आत्महत्या
Smabhal News: दोनों पक्षों में विवाद की सूचना पर यूपी 112 पुलिस पहुंची थी।मंगलवार को दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की।बेटी के साथ हुई छेड़खानी की घटना से पिता ने जहर खाकर की आत्महत्या।
Monday, 03 April 2023
Jamtara News: जामताड़ा में काली पूजा के दौरान मधुमक्खियों ने किया हमला, 3 लोगों की हालत गंभीर
जामताड़ा में काली पूजा करने के लिए गई कुछ महिलाओं ने जब अगरबत्ती जलाई तो अगरबत्ती का धुआं चारों तरफ फैलने लगा। जिससे पेड़ पर बने छत्ते से मधुमक्खियां बाहर निकल आईं और लोगों पूजा करती हुई महिलाओं पर हमला कर दिया।
Saturday, 01 April 2023
प्रयागराज: प्रयागराज के संजय मर्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें हुई जलकर राख
प्रयागराज के संजय मार्केट में आग लगने से लोगों के बीच हड़कंप मच गया।वहीं कई दुकानें जलकर राख हो गई। इस आग के कारण कई लोगों का नुकसान हो गया। यह घटना शनिवार की जहां पर भीषण आग की चपेट में कई दुकानें जलकर राख हो गई।मौके पर दमकल की गाड़िया पहुंची। इस मामले की जांच की जा रही है फिलहाल इस हादसे के बारे में अभी कोई जानकारी हासिल नहीं की गई है।
Saturday, 01 April 2023
बुलंदशहर में खेतों के बीचों - बीच मौजूद एक घर में हुआ जोरदार धमाका, मकान के उड़े परखच्चे, हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत
यह धमाका इतना ज़्यादा तेज़ था की आस - पास के कई किलोमीटर तक इसकी गूंज को लोगों ने सुना था, यही नहीं वहां मौजूद पास के घरों के शीशे में इस धमाके की आवाज से टूट गए। पुलिस धमकी की वजह जानने में जुट गयी है।