विदेश
अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ा तनाव! खाड़ी क्षेत्र में US एयरबेस पर मिसाइल हमले का दावा
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने खाड़ी क्षेत्र की स्थिति को संवेदनशील बना दिया है. ईरान ने दावा किया कि दक्षिणी ईरान में हुई अमेरिकी कार्रवाई के बाद खाड़ी क्षेत्र में मौजूद कुछ अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया गया.
PoK में फूटा जनता का गुस्सा! सस्ते आटे और बिजली के लिए सड़कों पर उतरे लोग, पाकिस्तान सरकार के खिलाफ बवाल तेज
सस्ते आटे, महंगाई और बिजली संकट को लेकर PoK में लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है. अब प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान पर राजनीतिक दखल का आरोप लगाते हुए विधानसभा की 12 आरक्षित सीटें खत्म करने की मांग भी तेज कर दी है.
अपाचे हेलीकॉप्टर गिराए जाने के बाद अमेरिका का पलटवार, ट्रंप के निर्देश के बाद ईरान के कई ठिकानों पर बड़ा हमला
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश के बाद अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ बड़ी सैन्य कार्रवाई की. अमेरिकी पक्ष ने इसे ईरान के खिलाफ एक जवाबी कार्रवाई बताया.
मिडिल ईस्ट में शांति की आहट? ट्रंप बोले- समझौते के बेहद करीब हैं हम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अगले कुछ दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच समझौता हो सकता है. हालांकि यूरेनियम भंडार और प्रतिबंधों को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेद अभी भी बरकरार हैं. वहीं ईरान-इजरायल तनाव, लेबनान में बढ़ती सैन्य गतिविधियों और क्षेत्रीय अस्थिरता के बीच मिडिल ईस्ट की स्थिति अब भी बेहद संवेदनशील बनी हुई है.
PoK में बढ़ते बवाल के बीच घबराए पुलिसकर्मी, ड्यूटी ज्वॉइन करने से किया इनकार, पाकिस्तान की बढ़ी चिंता
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में जारी अशांति के बीच एक नई चुनौती पाकिस्तान सरकार के सामने खड़ी हो गई है. रिपोर्ट के अनुसार, कई पुलिसकर्मी पीओके और गिलगित-बाल्टिस्तान में तैनाती मिलने के बावजूद ड्यूटी ज्वॉइन करने से बच रहे हैं.
'बीबी, बेहतर होगा सावधान हो जाओ', ईरान पर हमले को लेकर ट्रंप ने नेतन्याहू को दी थी चेतावनी
ईरान-इजरायल तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नया दावा किया है. ट्रंप के दावे के अनुसार उनके और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच एक अहम फोन कॉल हुआ. ट्रंप के अनुसार उन्होंने ईरान पर प्रस्तावित हमले रोकने के लिए साफ शब्दों में चेतावनी दी थी.
यूक्रेन के खार्किव में मची तबाही, रूस के हमले में 4 नागरिकों की मौत, कई इमारतें बनीं मलबा
उत्तर-पूर्वी यूक्रेन के खार्किव क्षेत्र में रूसी हमलों ने तबाही मचा दी. खार्किव क्षेत्र के गवर्नर ओलेग सिनेगुबोव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस हमले में चार नागरिकों की मौत हुई है. वहीं, हमले में 10 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है.